फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोजगार, फसलों के मुआवजे को तरस रहे लुहरी परियोजना प्रभावित निरमंड के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
26 नंवबर तक मांगें पूरी न हुईं तो एसडीएम कार्यालय के बाहर होगा आंदोलन
विज्ञापन

प्रभावित कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। लुहरी परियोजना से उपमंडल निरमंड के प्रभावित लोग कई साल बाद भी अपने हकों से वंचित हैं। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लूहरी परियोजना के प्रभावित रोजगार, फसलों के मुआवजे सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभावितों की अनदेखी को लेकर अब किसान सभा ने क्रमिक आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सभा ने 26 नवंबर से एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर प्रदर्शन करेंगी। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को महासचिव देवकी नंद की अध्यक्षता में एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह से मिला। परियोजना प्रभावितों की समस्याओं के तुरंत समाधान को लेकर मांगपत्र सौंपा। देवकी नंद ने कहा कि अभी भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान नहीं हो रह है। उन्होंने कहा कि फाटी देहरा, गड़ेज और बायल में धूल से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा वर्ष 2022-23 और 2023-24 में नहीं दिया गया है। इसका सर्वे एक साल पहले हो चुका है। नित्थर पंचायत में दरारों का सर्वे तो हो चुका है, लेकिन निरमंड के प्रभावित मुआवजे को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर तक प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। दुराह पंचायत के वार्ड डवारच, मलथा, दुराह में मकानों में आई दरारों का सर्वे और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए। जिन परिवारों की जमीन परियोजना में लगी हैं, उनको एकमुश्त राशि दी जाए। उन्होंने चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 नवंबर से एसडीएम कार्यालय के बाहर किसान सभा प्रदर्शन करेगी और क्रमिक आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर रणजीत, रमेश कुमार, रेखा, निहाल चंद, मोहर सिंह, टीकम, जोगिंद्र, अशोक, उगम राम, प्रताप, दिलसुख और काकू सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें