फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार में अगले वर्ष तक पूरे होंगे सभी निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू)। चूड़धार मंदिर कमेटी चौपाल की बुधवार को एसडीएम नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूर्व एसडीएम अनिल चौहान द्वारा मंदिर निर्माण में किए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मंदिर निर्माण, दीवार निर्माण, पेयजल बावड़ियां ठीक करने, बिजली की फिटिंग करने, मंदिर में सोलर लाइट लगाने तथा रास्ता निर्माण कार्यों को करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि चूड़धार में भारी बर्फबारी के चलते सराय भवन व शौचालयों को काफी क्षति पहुंची थी। इसके अलावा पेयजल योजना के दो टैंक भी क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। चूड़धार में निर्माण कार्य जिसमें मंदिर निर्माण, शिव सदन, यात्री शैड, कंबलों का प्रबंध, गोसदन, रंग रोगन और अन्य विकास कार्य पर करीब 53 लाख खर्च किए जा चुके हैं। इस अवसर पर चूडे़श्वर सेवा समिति के अध्यक्ष भागमल नन्टा, पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक हरिनंद मैहता, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाश डोगरा, तहसीलदार उमेश शर्मा, बीडीओ अरविंद गुलेरिया, प्रदीप भंडारी, तुलसी राम चौहान, सुनील कुमार, प्रदीप मेहता, प्रताप नेगी, ख्याली राम सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें