फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी-रूना सड़क की उखड़ी टारिंग पर लोनिवि पर बरसे पंस और जिप सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आनी में वीरवार को पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जहां समिति के आय-व्यय पर चर्चा की गई, वहीं विकास कार्यों के लिए 14वें वित्तायोग के तहत शेल्फ डाले गए।
विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर आनी-रूना सड़क पर हुई केमिकल वाली टारिंग के समय पूर्व खस्ताहाल होने से शुरुआत हुई। पंचायत समिति सदस्यों के अलावा जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र कुमार ने आनी-रूना सड़क पर की गई केमिकल टारिंग के एक महीने में ही क्षतिग्रस्त होने का जब कारण जानने के लिए विभाग के मौजूद अधिकारियों से पूछा गया तो जवाब बेहद अजीबोगरीब आया। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि आनी में यह केमिकल वाली टारिंग पहली बार की गई है। जानकारी के अभाव के चलते उन्होंने किताबें पढ़कर इस टारिंग का एक्सपेरिमेंट यहां किया है, जो फेल रहा। उन्होंने कहा कि अब यहां गर्मियों में ही टारिंग होगी।
वहीं जिप सदस्य लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी के ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए राजस्व विभाग के अधिकतर पटवार सर्कलों में सालों से ताले लटके हैं। पंचायत समिति उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर ने कहा कि बैहना पंचायत के कोटनाला में अवैध खनन हो रहा है और यहां से बिना एम फॉर्म के बजरी बेची जा रही है, उन्होंने विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। सदस्य गोयला आजाद ने बिश्लाधार, टकरासी से पुराने बिजली के पोलों को बदलने और बांशा सड़क को पक्का करने की मांग उठाई। जिप सदस्य ममता ठाकुर ने कहा कि जाबन क्षेत्र के कष्टा आदि तमाम क्षेत्रों में नौ-नौ दिन बाद पीने का पानी आ रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या सुधार कर शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती ने कहा कि सड़कों में निर्माण कार्यों के दौरान लोनिवि अधिकारी गुणवत्ता की जांच करें ताकि अच्छी सड़कों का निर्माण हो सके। टारिंग कार्यों सहित डंगे में प्रयोग हो रही सामग्री, पैरापिट बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री सहित विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता अधिकारी जांचे, ताकि समय से पहले सड़कें खराब न हों।
बैठक में जानकारी दी गई कि आनी-जुंडवा और गुगरा-तराला सड़क को पक्का करने का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। वहीं निगान से श्वाड के मध्य पासिंग प्वाइंट बनाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बैठक में आनी अस्पताल की समस्याओं को दूर करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षा अंजना भारती ने कहा कि मामले पर वह निजी तौर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगी। इसके अलावा बैठक में बिजली, पानी, बागवानी, वन, एचआरटीसी सहित दर्जन भर विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा और उनका समाधान करने को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, ममता ठाकुर, सदस्य गोयला आजाद, कमली देवी, संदीपना, कला सागर, पुष्पा, गुड्डू देवी, गोपाल, संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें