फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में योजनाओं पर खर्च होंगे करीब सात करोड़

विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्य सचेतक एवं जिला कल्याण समिति किन्नौर के अध्यक्ष नरेंद्र बरागटा ने कहा कि जिले में कल्याण विभाग में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के लिए 6 करोड़ 87 लाख 40 हजार बजट का प्रावधान किया गया है। गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत अनुसूचित जाति के 16 व्यक्ति और अनुसूचित जनजाति के 35 व्यक्तियों को क्रमश: 21.50 लाख 45.70 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। वे बुधवार को रिकांगपिओ में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

बरागटा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों विशेष कर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। किन्नौर जिला में 5801 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अधीन लाया गया है जिसमें से 70 से अधिक आयु वर्ग के 3229 व्यक्ति शामिल हैं और इन्हें 1500 रूपये प्रतिमाह की दर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 562 नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त हर्ष अमनिंद्र सिंह ने किया। वहीं इस दौरान बैठक में विधायक जगत सिंह नेगी, जिला कल्याण समिति के सदस्य दौलत नेगी, एसडीएम डॉ. अवनिंद्र कुमार, एसडीएम निचार मनमोहन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, पुलिस उप-अधीक्षक विपन कुमार, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें