फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तनगर में 24 का घंटे ‘डेरा और घेरा’ डालेंगे दुग्ध उत्पादक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। किसान सभा निरमंड की बैठक में दूध का उचित दाम न मिलने का मुद्दा खूब गरमाया। बैठक में फैसला लिया गया कि दुग्ध उत्पादक 2 दिसंबर को दत्तनगर में डेरा और घेरा डालेंगे। दुग्ध उत्पादकों को हिमाचल किसान सभा जिला शिमला के महासचिव देवकी नंद ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में जो किसान अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए दूध बेचता है, उसे आज इस महंगाई के दौर में दूध का दाम 16 रुपये से लेकर 22 रुपये तक ही मिल पा रहा है, जो लागत से बहुत कम है। कई बार तो कम फैट होने पर और दूध खराब होने का बहाना बनाकर दूध के पैसे भी काटे जाते हैं। किसान सभा दूध के दाम की बढ़ोतरी के लिए और इसके साथ जुड़ी दूसरी मागों के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्षरत हैं। किसान सभा दूध के दाम बढ़ाने के लिए सभी दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर रही है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 दिसंबर को दत्तनगर में 24 घंटे का डेरा डालो, घेरा डालो के तहत प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत निरमंड, रामपुर, नित्थर, आनी, कोटगढ़, कुमारसैन, तकलेच, करसोग, ननखड़ी और देवनगर क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। इस मौके पर किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, सचिव जगदीश दुर्गा सिंह, अनूप राम, भगत राम, अमर सिंह, बिसनी राम, परस राम, भोगा राम, जगदीश, निर्मला देवी, डोलमा देवी, फूला देवी, कांता देवी, सीता देवी, रंजना देवी और मीना सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें