झीना-चंबी मार्ग पर बद्लावग स्थान पर दुर्घटना ग्रस्त कार
- फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार झीना-चंबी मार्ग पर बद्लावग स्थान पर मंगलवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे एक मारुति कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा चौपाल से करीब 25 किलोमीटर बद्लावग स्थान पर हुआ। गाड़ी को नरेश ठाकुर (31) पुत्र प्रकाश चंद, ग्राम कोट, डाकघर चंबी, तहसील चौपाल जिला शिमला चला रहा था। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से एसडीएम अनिल चौहान ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किए।