फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपखंड इकाईयों का गठन करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। कोली समाज जिला शिमला इकाई की बैठक में 16 नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। संदासू में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष शिमला राजेश कोश विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बैठक में उपस्थित खंडों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने खंड क्षेत्रों में कोली समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश स्तरीय सम्मलेन की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी खंडों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपखंड इकाइयों का शीघ्र से शीघ्र गठन किया जाए। इस मौके पर जिले के सलाहकार सैन राम नेगी, महासचिव सेवक राम ब्रागटा, छौहारा खंड के अध्यक्ष मीर सुख और रोहड़ू खंड के प्रधान मनोज नेगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें