फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमु देवी बने मिशन मोदी अगेन पीएम सराहन केंद्र की अध्यक्ष

विज्ञापन
सराहन में मिशन मोदी अगेन पीएम के नई कार्यकारिणी मिशन मोदी के प्रदेश सदस्य कांता विमल के साथ सामुह - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मिशन मोदी अगेन पीएम 2024 मिशन के तहत सराहन पंचायत में प्रेमु देवी और शाहधार पंचायत में बबीता लेंत्रा को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। इसी संबंध में मिशन की प्रदेश सदस्य कांता विमल की अध्यक्षता में रामपुर उपमंडल के पंचायत सराहन ग्राम केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चुनी गई कार्यकारिणी में ग्राम पंचायत सराहन ग्राम केंद्र की मिशन मोदी अध्यक्ष प्रेमु देवी, महामंत्री सुषमा देवी, उपाध्यक्ष शीला देवी, सचिव विमला देवी को बनाया गया। मिशन की कार्यकारिणी में शकुंतला, सपना, इंदिरा शीला, दयावंती, नैना, किशु, सुषमा देवी, पिंकी देवी और केशरी देवी को शामिल किया गया। वहीं शाहधार पंचायत ग्राम केंद्र की अध्यक्ष बबीता लेंत्रा, महामंत्री उर्मिल, सचिव विरमा देवी, उपाध्यक्ष जसविंद्र कौर और ग्राम पंचायत ज्यूरी ग्राम केंद्र की अध्यक्षा अनिता कुमारी, महामंत्री अनुराधा, सचिव कमला देवी, उपाध्यक्ष निशा कुमारी को चुना गया।
बैठक के दौरान प्रदेश सदस्य कांता विमल ने कहा कि रामपुर बुशहर में मिशन मोदी अगेन पीएम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं से भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें