फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र अध्यक्ष, विश्वेषवर चुने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
रामपुर में अध्यापक संघ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ रामपुर की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से रामपुर अध्यापक संघ की कमान नरेंद्र वर्मा को सौंपी गई। बैठक का आयोजन मंगलवार कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में एचजीटीयू के पूर्व प्रधान हेमराज कायस्थ की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान चुनी गई शेष कार्यकारिणी में निरंजन शर्मा सचिव, चेन राम हस्टा वित्त सचिव और विश्वेषवर भलूनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के गठन के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी के विस्तार और संघ से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। नवगठित पदाधिकारियों ने संघ की मांगों को प्रमुखता से उठाने और संघ की मजबूती के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यापक संघ चुनाव अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, सह खंड चुनाव अधिकारी पवन वर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजेश परमार, तिलक शर्मा, यशवंत सिंह, लायक राम नेगी, जगदेव शर्मा, विपिन शर्मा, सुरेश राणा और जगदीश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें