फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण सिंह बने चकटी उपखंड के अध्यक्ष

विज्ञापन
प्रदेश कोली समाज रामपुर की ओर से गठित चकटी उपखंड की नई कार्यकारिणी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश कोली समाज रामपुर खंड की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसहमति से नारायण सिंह को चकटी उपखंड की कमान सौंपी गई। बैठक खंड के अध्यक्ष राजकुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

चकटी उपखंड की शेष कार्यकारिणी में मनी राम कश्यप उपाध्यक्ष, शमशेर सिंह सचिव, महेंद्र सह-सचिव और बीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कुंदन लाल को मुख्य सलाहकार, मस्त राम को प्रेस सचिव चुना गया। कला देवी और शीला को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोली समाज की अगली बैठक 14 नवंबर को चकटी उपखंड में होगी। इस मौके पर कौशल्या देवी, मोहन लाल, राम सिंह नेगी और अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें