फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मसली ने जीती वाॅलीबाल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवताओं के आगमन के साथ पारंपरिक लैला मेला आरंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। पारंपरिक दो दिवसीय लैला मेला सोमवार को आरंभ हो गया है। मेले पर पंचदेव क्लब लैला की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। लैला मेले में गुडारू देवता महाराज डिसवानी, गुडारू देवता महाराज गवास, गुडारू देवता महाराज छुपाडी, पवासी महाराज झटवाड़ी, अस्तानी से बौठा महासू देवता, नाग देवता महाराज पेजा विशेष रूप से शामिल हुए। सोमवार दोपहर बाद देवताओं के आगमन के साथ लैला मेले का शुभारंभ हुआ। देवताओं का मिलन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। देव मिलन को देखने भारी संख्या में लोग मेले में उपस्थित रहे। देवताओं के साथ देवलु भी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन

पंच देव क्लब लैला की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला मसली टीम और ढाडी टीम के मध्य खेला गया। इसमें मसली ने ढाडी को 2-0 से पराजित कर विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा किया। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें