फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भाटांवाली प्रथम और गोजर द्वितीय स्थान पर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सोहन सिंह स्मारक पर श्रद्धा सुमन और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मानपुर देवड़ा में शहीद सोहन सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशपाल सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भाटांवाली प्रथम और गोजर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। इस दौरान मंच संचालन करते हुए डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी ने लोगों के सीने में देशभक्ति के भाव जागृत किए। सर्वप्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष ने शहीद सोहन सिंह के स्मारक पर ध्वजारोहण किया। उसके बाद शहीद सोहन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुत किया। शहीद सोहन सिंह अमर रहे, भारत माता की जयघोष के साथ शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में शहीद की माता रुक्मिणी देवी, पत्नी रजनी, भाई हरबिंद्र, मोहन सिंह और पूर्व सैनिक संगठन के जवानों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार सरदार करनेल सिंह ने शहीद की पत्नी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में शहीद सोहन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। स्कूल के डीपीई मनीष टंडन और हरी मोहन सिंह ने वॉलीबाल प्रतियोगिता को संचालित किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाटावाली प्रथम और गोजर द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी और 3,100 रुपये नकद राशि और उपविजेता टीम को रनर ट्रॉफी और 2,100 रुपये नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन में हाकम सिंह, सोहन सिह, पूर्व प्रधानाचार्य मुरलीधर, पूर्व उपप्रधान प्रधान पृथ्वी सिंह, पूर्व प्रधान मानपुर देवड़ा संदीप सिंह, पूर्व पीईटी पूरण सिंह, शाकीर अली और सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें