उपायुक्त किन्नौर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, मेला कमेटी सदस्य किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी में मेला कमेटी चंगाव की ओर आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। ग्रीष्मोत्सव के समापन अवसर पर जिला उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान मेला कमेटी की ओर से चंगाव पंचायत की प्रधान कांता देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति और परंपरा रीति रिवाज पूरे देश और प्रदेश में प्रसिद्ध है। इस तरह के उत्सवों के आयोजन से संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर एसडीएम भावानगर विमला वर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उन्होंने मेला कमेटी को सम्मानित भी किया। इस दौरान महिला मंडलों, छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान स्थानीय कलाकार शांति राम, भूपेंद्र स्वाति नेगी, गोलू अमित नेगी, बेबो नेगी योगी बेरयान, अंजलि चारस साहिल नेगी, आशीष नेगी, अंजन सुषमा नेगी, गुरु नेगी, सिमरन नेगी, विक्की नेगी और रजदीप सहित अन्य कलाकारों के गीतों पर लोग जमकर झूमे। इस मौके पर पंचायत प्रधान कांता नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।