फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को दिए जीवन में सफलता प्राप्त करने के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कालेज कोटखाई में आर्ट ऑफ़ लिविंग के तहत आयोजित किया गया व्याख्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई(रोहड़ूू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई की कॅरिअर कांउसलिंग सेल की ओर से आर्ट ऑफ़ लिविंग के तहत एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में अंजलि उपस्थित रहीं। इस मौके पर डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रोशन लाल विशिष्ट एवं कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक विनोद गुप्ता बतौर मुुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अंजलि ने बच्चों को सफल होने के लिए मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में सफलता के लिए बच्चों का एकाग्र होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए स्वयं की क्षमता के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि निजी एवं व्यावसायिक जीवन के मध्य तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने भस्त्रिका प्राणायाम एवं ध्यान के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में विनोद गुप्ता द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें