फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस योजनाएं बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं से रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे जंगली जानवर
विज्ञापन


आर्यावर्त सोसायटी ने तहसीलदार के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जंगलों में अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं से वन संपदा और वन संरक्षण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। आग से जंगली जानवर भी रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। आर्यावर्त सोसायटी रामपुर ने तहसीलदार जयचंद को ज्ञापन सौंपा और सरकार से पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस नीति और योजनाएं बनाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रामपुर वन क्षेत्र के कई भागों से लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे अमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। अग्निकांड से जहां पर्यावरण, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं को भारी नुकसान हो रहा है और विभिन्न प्रजातियां जलकर नष्ट हो रही है। वहीं, जंगली जानवर, बाघ और तेंदुए रिहायशी इलाके में खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे इलाकों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं से ग्लोबल वार्मिंग के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जंगलों की आग से निपटने के लिए ठोस योजनाएं बनाना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन


इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, सचिव ओम बगैई, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह, तिलक राज, पूज्य देव, चुन्नी लाल और सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें