फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सूखी ठंड ने बढ़ाई परेशानी, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम, गला दर्द के मरीज

विज्ञापन
रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में सोमवार को उपचार को लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चार जिलों के मुख्य अस्पताल खनेरी में रोजाना पहुंच रहे 80 से 100 मरीज
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में भी अधिक संख्या में पहुंच रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सूखी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी है। सर्दी, खांसी, गला दर्द और एलर्जी जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। चार जिलों के दुर्गम क्षेत्रों के मुख्य केंद्र महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में रोजाना खांसी, जुकाम और गला दर्द के 80 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। जरनल और मेडिसिन ओपीडी के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सक मरीजों को सर्दी में धूल, भीड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही इस मौसम में पाउडर और परफ्यूम का कम इस्तेमाल करने की हिदायत दी जा रही है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से सर्दी और शुष्क मौसम के कारण संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रामपुर शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल में भी रोजाना सर्दी, जुकाम, गला दर्द और एलर्जी से जुड़े मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार को मुख्य शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मरीज लंबी कतारों में खड़े रहे। वहीं, खनेरी अस्पताल में सोमवार को अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

धूल और भीड़ से बचें, पाउडर व परफ्यूम का कम करें इस्तेमाल : डॉ. पदम
खनेरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पदम शर्मा ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में 80 से 100 मरीज सर्दी, खासी और गला दर्द से ग्रसित पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि लोग सुबह ही घर से बाहर न निकलें। सुबह उठकर गर्म पानी पिएं। धूल और धुंए से अपना बचाव करें। पाउडर और परफ्यूम का भी कम से कम इस्तेमाल करें। उन्होंने भीड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की सलाह दी है।

रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में सोमवार को उपचार को लगी मरीजों की भीड़। संवाद

रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में सोमवार को उपचार को लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें