रामपुर बुशहर। रामपुर में एनएच-पांच पर एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया, जिस कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। रामपुर के बीएसएनएल कार्यालय के सामने सोमवार सुबह 9:00 बजे ट्रक खराब हुआ। इस कारण दोनों तरफ की आवाजाही को एक तरफा कर दिया गया। सुबह के समय कर्मचारियों को कार्यालय, स्कूल और अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए रामपुर आते हैं, लेकिन बीच सड़क में ट्रक खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हेम राज, बालकराम, राकेश और काकू ने कहा कि ट्रक खराब होने के कारण वे समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच पाए। घंटों जाम लगा रहा। कुछ समय बाद ट्रक को हटा दिया गया।