फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा जनता तक : कांता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलेप ट्रस्ट कार्यकारिणी की बैठक में शीला दीवान को जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बैठक प्रदेश महामंत्री कांता विमल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुड्डी भारती और मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कांता विमल ने कहा कि बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। महिलाओं ने सरकार से नशे पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग उठाई, जिससे नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घरद्वार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे 2022 तक देश और समूचे प्रदेश के हर जिला, तहसील और गांव योजनाओं से लाभान्वित हो सके। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से गांव-गांव में ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर कांता सैनी, राधा सैनी, बीना शर्मा, कृष्णा मेहता, पुष्पा, रक्षा मेहता, मिसु देवी, मोना चौहान, निर्मला, वंदना शर्मा, मोहन लाल, सागर दास, गीता, कमला देवी, मिसी देवी, ऊषा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें