फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काठकुनी शैली में बना मां दुर्गा मंदिर, पांडवों से जुड़ी हैं मान्यताएं

विज्ञापन
चिड़गांव क्षेत्र के खरशाली स्थित मां दुर्गा मंदिर में प्रसाद तैयार करती महिलाएं। 
विज्ञापन
पांच शाखाओं वाला प्राचीन देवदार और प्राकृतिक झील हैं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

मां हाटेश्वरी के मूल स्थान के रूप में भी है मान्यता

संवाद न्यूज़ एजेंसी

चिड़गांव (रोहड़ू)।
नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है। चिड़गांव क्षेत्र के खरशाली स्थित मां दुर्गा मंदिर अपनी प्राचीन काठकुनी वास्तुकला और पौराणिक मान्यताओं के लिए विशेष पहचान रखता है। खोपटवाड़ी गांव के केवाला में स्थित इस मंदिर से स्थानीय लोगों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यह स्थान मां हाटेश्वरी का मूल स्थान है। पारंपरिक काठकुनी शैली में निर्मित यह मंदिर हिमाचल की प्राचीन कला का अनूठा उदाहरण है। मंदिर परिसर में स्थित पांच शाखाओं वाला प्राचीन देवदार का वृक्ष श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस वृक्ष का संबंध पांडवों से जोड़ा जाता है। प्राचीन मंदिर, विशिष्ट देवदार और इनसे जुड़ी लोक मान्यताएं इस धार्मिक स्थल को खास पहचान प्रदान करती हैं। मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं के संरक्षण में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कमेटी से जुड़े महेंद्र सिंह दिवाटा, कमल सिंह कल्याण और पृथ्वम देव पटवान सहित अन्य सदस्य मंदिर की व्यवस्थाओं और परंपराओं के संचालन में सहयोग करते हैं। धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन स्थानीय देवता व्यंसर महाराज की ओर से धाम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और देव परंपरा की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन


प्राकृतिक झील बढ़ाती है मंदिर की सुंदरता
मंदिर परिसर के समीप स्थित प्राकृतिक झील भी इस धार्मिक स्थल का विशेष आकर्षण है। इसकी लंबाई लगभग दो मीटर बताई जाती है। प्राचीन मंदिर, पांच शाखाओं वाला देवदार और प्राकृतिक झील का अनूठा संगम खरशाली की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को विशेष बनाता है। नवरात्र के दौरान यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

चिड़गांव क्षेत्र के खरशाली स्थित मां दुर्गा मंदिर में प्रसाद तैयार करती महिलाएं। 

चिड़गांव क्षेत्र के खरशाली स्थित मां दुर्गा मंदिर में प्रसाद तैयार करती महिलाएं। 

चिड़गांव क्षेत्र के खरशाली स्थित मां दुर्गा मंदिर में प्रसाद तैयार करती महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें