फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा, लालसा और शिंगला पंचायत में समय पर नहीं मिल रही रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग सिंलिडर की बैकलाॅग कोटे से कर रहा आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में देरी से मिल रहे सिलिंडर
विज्ञापन

ग्रामीणों में विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की डंसा, लालसा और शिंगला पंचायत के ग्रामीणों को समय पर रसोई गैस के सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। 20 दिन से बैकलाॅग कोटा आवंटन न होने से अधिकांश क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की रूटीन प्रक्रिया में देरी होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।रामपुर खंड की डंसा, लालसा और शिंगला पंचायत के उपभोक्ताओं को सितंबर के अंत में विभाग ने गैस एजेंसी के माध्यम से आपूर्ति बहाल की थी l अब फिर से सिलिंडर के बिना परेशानी बढ़ गई हैं। उपभोक्ता आए दिन गैस एजेंसी के अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ कर रहे, लेकिन आश्वासन ही मिल रहा है। डंसा पंचायत के जगूनी और आसपास के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 1 अक्तूबर को विभाग ने रसोई गैस के सिलिंडरों की आपूर्ति की थी l अधिकांश उपभोक्ताओं के पास एक मात्र सिलिंडर ही खाना बनाने को उपलब्ध है। ऐसे में महीना भर खाना तैयार करने का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। सर्दियों के मौसम में लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ती है। समय पर सिलिंडर न मिलने कारण लोगों के रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सरस्वती, शकुंतला, राम प्यारी, सीता देवी, चंद्रमणी, सुजाता, हरदासी, नीता और रुक्मिणी समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि समय रहते रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति मुहैया न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधुनिक युग में लकड़ी का जुगाड़ करना नामुमकिन हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से समय पर सिलिंडर मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शीघ्र होगा समाधान
गैस एजेंसी रामपुर के प्रभारी मधुकर ने कहा कि 15-20 दिन से बैकलाॅग कोटा आवंटित किए जाने से रूटीन प्रक्रिया में देरी के चलते समस्या पेश आ रही है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें