प्रतियोगिता का शुभारंभ : किन्नौर में जिला स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का पूर्वाहन 11:00 बजे इंडोर स्टेडियम रिकांगपिओ में शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की टीमें भाग लेंगी।
ग्राम सभा : भड़ावली पंचायत में पूर्वाहन 11:00 बजे ग्राम सभा का आयोजन होगा।
दिशा बैठक : रिकांगपिओ के उपायुक्त कार्यालय में पूर्वाहन 11:00 बजे दिशा की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद कंगना रनौत करेंगी।
बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का समापन : रामपुर कॉलेज में अपराह्न 3:00 बजे अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन होगा। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन : रामपुर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का अपराह्न 3:00 बजे समापन होगा। मुख्यातिथि प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को सम्मानित करेंगे।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. सोम प्रकाश सेवाएं देंगे।