Lobbying fast for BDC President-Vice President
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। सोमवार को इस विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं युवा विधायक शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह ने नारकंडा में बैठक की अध्यक्षता की। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य पद की सीटें जीत कर कांग्रेस पार्टी का दावा सबसे मजबूत है। हालांकि, पार्टी किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाती है, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया है कि पार्टी पहले ही तय कर चुकी है कि सभी सदस्यों में समन्वय बनाने के बाद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
पार्टी का दावा है कि इससे पहले ही आपस में समन्वय बनाकर नाम फाइनल कर दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर साहिब सिंह मेहता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, प्रेम शर्मा, ध्रुव शर्मा, सतीश वर्मा, ज्ञान मेहता, विजेश गोयल, हरदयाल ठाकुर, कुलदीप नेगी, निशांत शर्मा, सुदेश कायथ, जतिन मेहता, सतपाल मेहता, मनमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।