फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षम में 14 दिन तक स्कीइंग के गुर सीखेंगे युवा

विज्ञापन
रक्षम में अायोजित प्रशिक्षण शिविर में जिले के युवा स्कीइंग के गुर सीखते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल रक्षम में सोमवार को स्कीइंग एंड स्नो बोर्डिंग प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो गया। 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के युवा स्कीइंग के गुर सीखेंगे। यह शिविर जेपीएससी एडवेंचर एंड कल्चरल फाउंडेशन किन्नौर, स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन किन्नौर और एडवेंचर एंड विंटर स्पोर्ट्स क्लब सांगला के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। एसडीएम कल्पा एवं जिला पर्यटन अधिकारी किन्नौर डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण में अपनी प्रतिभा को निखारने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक प्रशिक्षुओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि यह साहसिक खेल किन्नौर स्नो बाउंड एरिया के लिए बेहद जरूरी है। सभी प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु अपना कीमती समय देकर बेहतर प्रदर्शन करें। इससे जिले में पर्यटन व्यवसाय को भी पंख लगेंगे। जेपीएससी एडवेंचर एंड कल्चरल फाउंडेशन के मुख्य प्रशिक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जिले के छितकुल, रक्षम, सांगला, कामरू, ब्रुआ और दिल्ली से पहुंचे प्रशिक्षुओं की टीम को तीन भागों में प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इसमें स्कीइंग के विभिन्न तरीके, एवलांच रेसक्यू और माउंटेन रेस्क्यू आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
नेगी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है। इस अवसर पर सेवानिवृृत्त कमांडेंट आईटीबीपी देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान रक्षम सुशील नेगी, उपप्रधान खजान सिंह नेगी, प्रशिक्षक पदम हंस रेपाल्टो, सुमित भंडारी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि स्व. जयप्रकाश नेगी सेवानिवृत्त आईएएस 1975 बैच और सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ एवरेस्टर स्व. एससी नेगी की याद में स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जो हर वर्ष समय-समय पर उनकी याद में जिले के तीनों खंडों में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें