रामपुर बुशहर। एचएस खनेरी चिल जंगल प्राकृतिक स्रोत के पास मलबा फेंकने से भूस्खलन होना शुरू हो गया है। इसके कारण आधा दर्जन मकानों को खतरा बना हुआ है। भूस्खलन होने से अभी तक चीड़ के करीब 25 पेड़ गिर चुके हैं, जबकि अन्य गिरने की कगार पर हैं। एचएस खनेरी के निवासी संजीव नेगी, गोवर्धन, बहादुर सिंह, संजीव और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि एचएस खनेरी के पास एक प्राकृतिक जलस्रोत है, लेकिन लोगों ने वहां पर मलबा फेंक दिया है जिसके कारण भूस्खलन होने से मकानों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए।