फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लाइसेंसी हथियार धारक 5 मई तक जमा कराएं हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी हथियार धारक 5 मई तक जमा कराएं हथियार
विज्ञापन


नियमों की अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई : हर्ष अमरेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पंचायत चुनावों के मद्देनजर रामपुर उपमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार और गोला-बारूद निर्धारित समय के भीतर जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सभी लाइसेंसी धारक अपने हथियार नजदीकी पुलिस स्टेशन या आर्म्स डिपो में 7 दिनों के भीतर, यानी 5 मई 2026 तक जमा करवाएं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और इसका पालन न करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें