फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साइंस में लविश ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 12 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। रूट्स कंट्री स्कूल का जमा दो का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। नॉन मेडिकल संकाय में ऐश्वर्या रोहटा ने 83 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान और क्षितिज चौहान ने 82 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रशांत ने 79 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। मेडिकल संकाय में लविश 85.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। रिमझिम ने 84.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और कर्मा लामू ने 84.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है।
वाणिज्य संकाय में सृष्टि राज ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, खुशी वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, प्रीत अग्रवाल ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आर्ट्स संकाय में अंकिता ठाकुर ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, सिमरन मेहता ने 93.6 अंक लेकर दूसरा और वंश बिरेन 93.1 लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
दसवीं में वरुण ठाकुर ने 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान तथा कशिश ने 92.2% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के निदेशक सुनील रोहटा तथा प्रधानाचार्य कीर्ति रोहटा ने बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें