फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, राज्यपाल सुबह 11 बजे करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला मैदान में लगी दुकानें, एनएच पांच पर सज रहा बाजार
विज्ञापन

सुरक्षा चाक चौबंद, 30 नवंबर तक लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान
पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक विक्की चौहान मचाएंगे धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारत-तिब्बत के व्यापार की यादें समेटे रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मंगलवार से शुरू होगा। मेले में व्यापारिक गतिविधियां करीब एक माह तक चलेंगी। सुबह 11 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल मेला स्थल पाटबंगला मैदान में होने वाले शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे और किन्नौरी मार्केट का रिबन काटकर शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विभाग की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगे।
आधिकारिक रूप से यह मेला 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। हालांकि मेले में खरीद फरोख्त का सिलसिला करीब एक माह तक चलता रहेगा। मेले में गर्म ऊनी कपड़ों, ड्राई फ्रूट्स, मसालों, कृषि औजारों सहित पारंपरिक वस्तुओं की खूब खरीदारी होती है। मेला मैदान में अधिकतर प्लॉटों का आवंटन कर दिया गया है। मैदान में दुकानें सजाने का कार्य जोरों से चल रहा है। लवी मेले को लेकर मेला समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नेशनल हाईवे पर भी दुकानें सज रही हैं। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अब दुकानें सजाने में जुटे हैं। मेले को लेकर कानून और यातायात व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। मेले को लेकर रामपुर शहर और यहां बने मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंगलवार को पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता भी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। पदम छात्र स्कूल में होने वाली इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान अपने तरानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा पहाड़ी लोक गायक हेमंत शर्मा, इंडियन आइडल फेम गीता भारद्वाज, लोक गायक हनी नेगी सहित ऑडिशन देकर चयनित हुए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्याओं से पूर्व विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
अतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लवी मेले को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे राज्यपाल मेले का आगाज करेंगे।


बॉक्स

बड़े वाहनों की वाया वजीर बावड़ी झाकड़ी होकर होगी आवाजाही
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर शहर में सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए गए हैं। आगामी 30 नवंबर तक बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही वाया वजीर बावड़ी झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। इसके अलावा शहर में तीन जगहों को वन वे किया गया है। चाटी पुल, गौरा मोड़ और ब्रौ सड़क पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही होगी। वाहन ब्रौ सड़क से अंदर जा सकते हैं, जबकि बाहर का रास्ता चाटी पुल से होगा। वहीं गौरा मोड़ से लेकर मेला मैदान तक एनएच पर वाहनों को एकतरफा भेजा जाएगा। रामपुर में बड़े वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पर पूरी तरह से मनाही रहेगी। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती के अलावा ट्रैफिक, रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल और मेला मैदान में भी जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। मेले के दौरान शहर में बेतरतीब पार्क किए वाहनों को हटाने के लिए क्रेन भी तैनात रहेगी।

ड्रोन और 104 सीसीटीवी से भी रहेगी निगरानी
मेले के दौरान हुड़दंगियों और शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मेले के दौरान पांच बटालियनों के जवानों सहित रामपुर, आसपास के पुलिस थानों, चौकियों के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मेला मैदान पाटबंगला, पदम छात्र स्कूल, एनएच पांच और मुख्य शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


- संवेदनशील चार पुलों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। वजीर बावड़ी, ब्रौ पुल, जगातखाना और चाटी पुल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पुलिस जवानों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि की नजर रखी जाएगी। इन पुलों से आवाजाही करने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां रोशनी के भी इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में रात के समय आने-जाने वाले लोगों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें