रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक कैलाश खैर की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। कैलाश ने संइयां, तेरी दिवानी, आदी योगी जाना जोगी दे नालए एक सुनो मेरे भोलेनाथ सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने भी लोगों को खूब नचाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष और डीसी शिमला अमित कश्यप, कमेटी उपाध्यक्ष एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने टोपी और शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत स्कूली बच्चों के कार्यक्रम से हुई। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी के बच्चों और प्राथमिक विद्यालय खोपड़ी के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। राज किड्स पब्लिक स्कूल रामपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल डकोलढ़, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना, सनशाइन पब्लिक स्कूल ब्रौ, लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल रामपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर, प्राथमिक पाठशाला रामपुर, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्योरी, पद्म स्कूल रामपुर, सेवा भारती ट्रेनिंग सेंटर रामपुर की छात्राओं ने प्रस्तुतियों से समा बांधा। जैसमीन चौहान, प्रियांजल, प्रियांशी साहनी, पूजा डांस ग्रुप जगातखाना, तरुण कुमार, आशु धीमान, सुनील चौहान, विकास, दीपक नेगी, पवन कुमार, भुवनेश कुमार, शिवानी शर्मा, अमित नेगी, जिया टेक्टा, चिंता ठाकुर, अशोक शर्मा, कृष्णा, रामेश्वरी देवी, विकास सोनी, अमन कुमार, राजीव, जेपी शर्मा, विक्की, केदार नेगी, आशा कंवर, सोहन सिंह धीमान, प्रेम चंद, सपना, कलपना तोमर, साक्षी शर्मा और नरेंद्र निट्टू ने भी दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
इसके बाद नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने मंच संभाला। कुलदीप के मंच संभालते ही पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। बमला रे तेरे होटले, इक छोरी चंडीगढ़ रीए रूमति, कुंजुआ, कजरारे, मेरी जानी रा बसेरा, रोहडू जाना मेरी आमिए धारे पांदे लागों, नाचो नाचो, टेके दारनियें, कानों री बाली, बेगमू और अन्य गानों की झड़ी लगाकर दर्शकों को खूब नचाया।
lavi fair