फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू

विज्ञापन
ऑडिशन के दौरान नृत्य पेश करता कलाकार। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन प्रक्रिया चलती रही। वहीं बुधवार को भी रामपुर के बुशहर सदन में ऑडिशन प्रक्रिया चलती रहेगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ शिमला एवं ऑडिशन कमेटी अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में दिन भर कमेटी ने कलाकारों के ऑडिशन लिए। शिमला, किन्नौर, चंबा, मंडी, कुल्लू, करसोग, रोहडू, करसोग, सुन्नी, आनी क्षेत्र से आए कलाकारों ने गाने और डांस के लिए अपने-अपने ऑडिशन दिए।
गौरतलब है कि हर वर्ष लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए तीन दिनों तक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाते हैं। ये कलाकार सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। इसी तर्ज पर इस वर्ष भी कलाकारों के लिए ऑडिशन प्रक्रिया करवाई जा रही है। बुधवार को भी दिन भर ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित होगी। मंगलवार तक कुल 80 कलाकारों ने अपने ऑडिशन दिए। ऑडिशन कमेटी अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि मंगलवार तक कुल 80 कलाकारों के ऑडिशन लिए जा चुके हैं। ऑडिशन लेने वाली कमेटी में जिला भाषा अधिकारी अल्का कैंथला, संगीत शिक्षक डॉ. महेंद्र राठौर, सुभाष, किशोर कुमार और सुनील सोनी शामिल रहे।

रामपुर में लवी मेले को लेकर आयोजित ऑडिशन में भाग लेती कलाकार।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें