फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा, शिवरात्रि और मिंजर मेले की तर्ज पर हो खेलें

विज्ञापन
लवी मेले में खेल मेले के आयोजन को लेकर एसडीएम रामपुर से मिलते दत्तात्रेय स्पोट्र्स क्लब के सदस्य? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा, मंडी के शिवरात्रि और चंबा जिले के मिंजर मेले की तर्ज पर रामपुर के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में खेलों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। दत्तनगर स्थित दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब ने प्रदेश सरकार और लवी मेला आयोजन कमेटी से यह मांग उठाई है। शुक्रवार को क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

क्लब के उपाध्यक्ष राजेश, मुख्य सलाहकार विनोज नेगी, सुंदर कपूर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा, यशविंद्र सिंह, जोनी कायथ, अनु कुमारी, रिंकी, कुश ठाकुर और महेंद्र शर्मा ने कहा कि मेले में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से लोग पहुंचते हैं। यदि मेले से पूर्व एक खेल मेले का आयोजन किया जाता है तो इससे उपमंडल के युवा खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। क्षेत्र में नशे के जाल में फंसते जा रहे युवाओं को नशे से दूर रखने में यह प्रतियोगिता काफी कारगर साबित होगी। प्रदेश के कुल्लू में आयोजित होने वाले दशहरा, मंडी की शिवरात्रि और चंबा के मिंजर मेले में भी प्रशासन की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी तर्ज पर लवी मेले में भी खेलों का आयोजन किया जाना चाहिए। रामपुर क्षेत्र के युवा वॉलीबाल, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और क्रिकेट सहित अन्य खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें