फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर बाल निबंध प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा 31 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लवी मेले के इतिहास एवं महत्व पर स्कूल स्तर पर करवाई जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में चार को होगी उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के उपलक्ष पर रामपुर उपमंडल के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुशहर बाल निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 31 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 21 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लवी मेले के ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता में छठी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। स्कूल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता की थीम लवी मेले का इतिहास एवं महत्व होगी। इसमें विद्यार्थियों को 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा। सभी स्कूलों को यह प्रतियोगिता 2 नवंबर से पहले आयोजित करवानी होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से गठित निर्णायक मंडल सर्वश्रेष्ठ निबंध का चयन करेगा। प्रत्येक स्कूल से चयनित एक विद्यार्थी उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 4 नवंबर 2026 को राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर के सभागार में आयोजित होगी। इस चरण में निबंध का विषय प्रतियोगिता के दिन ही बताया जाएगा। इसके लिए निर्णायक मंडल का गठन मेला समिति सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की ओर से किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लवी मेले का पारंपरिक इतिहास और इसके महत्व को लेकर विद्यार्थियों की निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रतिभागियों से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें