रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट में वीरवार को बेहतरीन मुकाबले खेले गए। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबले खेले गए। विकेश और रोशन के मध्य अंडर 19 सिंगल मुकाबला खेला गया, जिसमें विकेश ने रोशन को हराया। विजेंद्र और अनिक के मध्य खेला गया, जिसमें अनिक ने जीत हासिल की। निखिल राणा ने सत्यम को हराया। प्रतियोगिता में विकेश, सुजल, कार्तिक और शुभम अगले चरण के लिए चयनित हुए। पुरुष वर्ग डबल अंडर 19-30 प्रतियोगिता में अनिल और जतिन ने कुशल व मृधुल को हराया। अनुराग व विशाल ने वरेंद्र और ऋषि को हराया। टूर्नामेंट का समापन 30 अक्तूबर को होगा।