फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले में कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, लोगों ने खरीदे खेतीबाड़ी के औजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भारी संख्या में पहुंचे लोग, बच्चों ने लिया झूलों का आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में सजने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला भले ही आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया हो, लेकिन व्यापार और खरीदारी के दौर ने अब जोर पकड़ा है। रविवार को मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले में खरीदारी करने के लिए लोगों की खासी भीड़ लगी रही। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चों ने भी मेला मैदान पहुंचकर झूलों का खूब आनंद लिया। वहीं, सरकारी प्रदर्शनियां हटने से मेला मैदान में खाली हुए प्लॉट का रविवार को आवंटन किया गया। मेला मैदान में दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं। वहीं, एनएच के किनारे भी सफेट ढांक तक दोनों ओर दुकानें लग गई हैं। उधर, लोगों ने भी दिनभर जमकर खरीदारी की। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी खरीदे। वहीं लोगों को किन्नौरी मार्केट के ड्राई फ्रूट काफी पसंद आ रहे हैं। रविवार होने के चलते लोगों ने मेला घूमने में खासी दिलचस्पी दिखाई। लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा होने पर यहां पहुंचे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

गौर हो कि हर वर्ष 11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है, लेकिन मेले में व्यापार का सिलसिला उसके बाद भी करीब एक माह तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें