समोली स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। ग्राम पंचायत समोली के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद रेटका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फकीर चंद मच्छान उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से वाहवाही लूटी। छात्र वर्ग से परवेश और छात्रा वर्ग से मोनिका को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भी समापन हुआ। इसमें विशाल और सेजल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के खिताब से सम्मानित किया गया। समारोह में खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में अव्व्ल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया।