फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: व्यापारियों के इंतजार में लवी मेला फीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला मैदान में 70 प्रतिशत और एनएच पर 20 प्रतिशत ही दुकानें ही सजीं
विज्ञापन


व्यापारियों के कुल्लू दशहरा से आज पहुंचने की उम्मीद

इंदिरा मार्केट में फिर से हो रही मार्किंग, व्यापारियों को मिलेगी स्टॉल लगाने की सुविधा

पहली बार चूहाबाग की ओर बैठने वाले व्यापारियों से होगी वसूली

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लवी मेले में अभी भी अपेक्षा के अनुरूप व्यापारी नहीं पहुंचे हैं, जिस कारण लवी मेले का रंग फीका पड़ा है। अभी भी मेला मैदान और नेशनल हाईवे पांच पर पूरी तरह से दुकानें नहीं सजी हैं। इस कारण लोग भी मेले में घूमने के लिए कम संख्या में ही पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि आज से व्यापारी स्टाॅल सजाएंगे।

रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर से आगाज हो गया है। बुधवार को तीसरे दिन भी मेला पूरी तरह से सज नहीं पाया है। बात करें मेला मैदान की तो यहां प्रदर्शनी, किन्नौरी मार्केट और झूले के अलावा अभी व्यापारी दुकानें सजाने में ही जुटे हुए हैं। मेला मैदान में करीब 70 फीसदी दुकानें ही लग पाई हैं। इसके अलावा रामपुर से लेकर पाटबंगला तक नेशनल हाईवे पांच पर नामात्र ही दुकानें सज पाई हैं।
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों में जहां अब तक रामपुर से गौरा चौक तक दुकानें सज जाती थीं, वहीं इस बार एनएच पांच पर इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली हैं। हालांकि लवी मेला प्लॉट आबंटन कमेटी ने अधिकतर प्लॉट आवंटित कर दिए हैं, लेकिन मेले में अभी भी इंतजार है। लवी मेले में हर वर्ष किन्नौर महोत्सव और कुल्लू दशहरा में आने वाले व्यापारी ही पहुंचते हैं। इस वर्ष किन्नौर महोत्सव से भी बीते दिनों ही व्यापारी पहुंचे, जबकि कुल्लू दशहरे में पहुंचे व्यापारियों को 13 नवंबर तक दुकानें सजाने के मेला कमेटी ने निर्देश दिए थे, जिस कारण रामपुर की लवी अब तक सुनी पड़ी हैं।
उम्मीद है कि वीरवार को दशहरे मेले से व्यापारी रामपुर पहुंचेंगे, हालांकि इन व्यापारियों ने स्टॉल खरीद रखे हैं, लेकिन सामान न पहुंचने के कारण वे अपनी दुकानें नहीं सजा पा रहे। वहीं लवी मेले के लिए अब तक इंदिरा मार्केट के साथ पहाड़ी की ओर स्टॉल नहीं सज पाए हैं। अब प्लॉट आवंटन कमेटी यहां फिर से मार्किंग कर रही है। यहां फिर से स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।

स्थानीय उत्पाद लेकर पहुंचने वाले व्यापारियों से होगी वसूली

लवी मेले में हर वर्ष मेला मैदान के प्रवेशद्वार से लेकर चूहाबाग की ओर लोहे के औजारों, पारंपरिक उत्पादों, वाद्य यंत्रों सहित अन्य प्रकार के स्थानीय उत्पादों की दुकानें लगती हैं। इन व्यापारियों से मेला कमेटी कोई शुल्क नहीं लेती थी, लेकिन इस मर्तबा मेला कमेटी इनसे 15-15 सौ रुपये वसूल करेगी।
विज्ञापन


प्लॉट आबंटन कमेटी के अध्यक्ष और तहसीलदार रामपुर परीक्षित भांडिया ने बताया कि लवी मेले को लेकर अधिकांश प्लॉट बिक गए हैं। आज कुल्लू दशहरे से व्यापारियों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इंदिरा मार्केट में एनएच की पिछली ओर प्लॉट के लिए फिर से मार्किंग की जा रही है। व्यापारी यहां दुकानें सजा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें