फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागीपुल-जाओं सड़क पर हुए भारी भूस्खलन के बाद चायल गांव में तीन घर कराए खाली

विज्ञापन
निरमंड से जाओं सड़क पर हुआ भूस्खलन और ऊपर पहाड़ पर बसे चायल गांव में तीन घरों को कराया खाली। सं
विज्ञापन
बागीपुल-जाओं सड़क पर हुए भारी भूस्खलन के बाद चायल गांव में तीन घर कराए खाली
विज्ञापन

. पहाड़ से लगातार हो रहा भूस्खलन, प्रशासन की टीम ने गांव का किया निरीक्षण
. भूस्खलन से सड़क का एक बड़ा हिस्सा हो गया पूरी तरह तबाह

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की बागीपुल-जाओं सड़क पर हुए भारी भूस्खलन से चायल गांव के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। निरमंड प्रशासन ने एतिहातन तीन घरों को मंगलवार को खाली भी करवा दिया। इन घरों में रहने वाले परिवार ने गांव में ही अपने परिजनों के मकानों में शिफ्ट हुए हैं। चायल गांव के नीचे पहाड़ी से हुए इस भूस्खलन से सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी पूरी तरह तबाह हो गया है। इसके चलते क्षेत्र में आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को चायल गांव का निरीक्षण किया और इसके बाद खतरे की जद में आने वाले तीन घरों को खाली करवाया। उधर, भूस्खलन इतना व्यापक है कि सड़क को दोबारा यातायात के लिए बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस मार्ग को दोबारा खोलने में अब लंबा समय लग सकता है। क्योंकि करीब 200 मीटर लंबी सड़क का नामोनिशान मिट गया है। यह सड़क क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

एसडीएम आनी जगदीश सिंह राठौर ने बताया कि चायल गांव में एतिहातन तीन घरों को खाली करवा गया है। पीड़ित परिवारों के कहने पर उन्हें गांव में ही उनके परिजनों के घरों में ठहराया है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें