फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने झारखंड के 35 मजदूरों को भेजा कालका रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला प्रशासन किन्नौर ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यरत झारखंड के 35 मजदूरों को निगम की बस द्वारा कालका रेलवे स्टेशन भेजा। कालका से यह मजदूर झारखंड के लिए शुक्रवार को रेल द्वारा भेजे जाएंगे, जिस का प्रदेश सरकार द्वारा प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे झारखंड के कुछ कामगारों द्वारा जिला प्रशासन से अपने राज्य वापस जाने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन द्वारा यह मामला झारखंड प्रशासन से उठाया गया। वहा से मंजूरी मिलने के बाद इन मजदूरों को निगम की बस से कालका रेलवे स्टेशन भेजा गया। गोपाल चंद ने बताया कि इन मजदूरों को यहां से भेजने से पूर्व इनकी चिकित्सकों द्वारा सघन चिकित्सा जांच व थर्मल स्क्रीनिंग की गई और स्वस्थ होने के बाद ही इन्हें परिवहन निगम की बस द्वारा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें