फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भरटाओं में शिरगुल देवता मंदिर में हुई कुरुड़ स्थापना

विज्ञापन
भरटाओं में शिरगुल देवता मंदिर में कुरुड़ स्थापना करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देव आशीर्वाद प्राप्त किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील के भरटाओं गांव में नवनिर्मित शिरगुल देवता मंदिर में चल रहे भव्य शांद महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को विधिवत रूप से कुरुड़ स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी आस्था और सहभागिता देखने को मिल रही है।
यह मंदिर लगभग 46 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था, जिसका अब पुनर्निर्माण कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित इस महायज्ञ में पिछले चार दिनों से धार चांदना के पाबुच और टिक्करी क्षेत्र के शुणकटे गांव से आए सात ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और यज्ञ अनुष्ठान संपन्न किया जा रहा है। रविवार को हुए कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देव आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को डाली जाएगी, जिसके साथ ही यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। इस अवसर पर दिनेश कुमार मांटा को सर्वसम्मति से मंदिर का भंडारी नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि मांटा परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से इस मंदिर में भंडारी के रूप में अपनी सेवाएं देता आ रहा है, जिससे उनकी पारंपरिक आस्था और जुड़ाव भी झलकता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में क्षेत्रवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें