कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय डिग्री कॉलेज कुमारसैन में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा क्लब के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. केसी कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ भूषण आजाद के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन कुमारसैन पुलिस स्टेशन के एएसआई मनमोहन कालिया ने कॉलेज छात्रों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की। इस मौके पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।