फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 100 मीटर हिस्सा बहा, वाहनों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
एनएच-305 यातायात के लिए पूरी तरह बंद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। मूसलाधार बारिश के कारण आनी-कुल्लू एनएच-305 भारी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को लंबा सफर तय कर वाया कोठी होकर जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है। एनएच पर करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन होने से इसे बहाल करने में भी विभाग को कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

इससे आने वाले दिनों में भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों से चली आ रही लगातार बारिश के कारण पहले ही एनएच को नुकसान पहुंच रहा था। इस वजह से दो दिन पहले इसे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। शनिवार शाम खनाग के साथ लगते कोटनाला में सौ मीटर सड़क के हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे सड़क का नामोनिशान मिट गया है और यहां एक नाला बन गया है।
चैहनी से खनाग तक सड़क पर करीब ढाई सौ मीटर सड़क टूट गई है। इसे बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को तीन से चार दिनों का समय लग सकता है। ऐसे में एनएच-305 पूरी तरह से यातायात के लिए बंद हो गया है। वैकल्पिक तौर पर वाहनों की आवाजाही अब वाया कोठी होकर करवाई जा रही है। कुल्लू और आनी के बीच सड़क बंद रहने से हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रविवार सुबह से ही विभाग की जेसीबी मशीनें, डोजर और टीमें एनएच को बहाल करने के कार्य में जुट गई हैं।
विज्ञापन

इनसेट
भारी बारिश से कोटनाला में करीब सौ मीटर जमीन खिसक गई है। इस वजह सड़क भी पूरी तरह से खत्म हो गई है। करीब 250 मीटर सड़क जगह-जगह से टूटी है। इसमें करीब पच्चास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क को रिस्टोर करने में तीन से चार दिनों का समय लग सकता है।
विज्ञापन

धनसिंह शर्मा, एसडीओ, एनएच प्राधिकरण आनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें