फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी : 217 रन पर सिमटी हिमाचल की पहली पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान आदित्य कटारिया ने खेली 72 रन की पारी
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पास 81 रन की बढ़त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूथ कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में दूसरे दिन हिमाचल की पहली पारी 217 रन पर सिमट गई। दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र प्रदेश ने 81 रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

दूसरे दिन हिमाचल ने एक विकेट पर 25 रन से आगे खेलना शुरू किया। आंध्र प्रदेश के गेंदबाजों ने हिमाचल के बल्लेबाजों को रन बनाने का अधिक मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। हिमाचल की ओर से कप्तान आदित्य कटारिया ने 72 और अक्षय वशिष्ठ ने 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा अरमान ने 19, नौनिहाल ने 17 और लक्ष्य ठाकुर ने 12 रन का योगदान दिया। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। हिमाचल की पहली पारी 217 रन पर सिमट गई। आंध्र प्रदेश की ओर से प्रणव रेड्डी ने चार, तोसिथ यादव और राजेश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र प्रदेश ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर पांच रन बना लिए हैं। आंध्र प्रदेश के पास 81 रन की बढ़त मौजूद है। पहली पारी में 293 रन बनाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें