फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुनधार में विद्युत नियंत्रण उपकेंद्र खुलने से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विद्युत नियंत्रण उपकेन्द्र धनुधार का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया लोकार्पण। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की एक दर्जन से अधिक पंचायतों को वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्या से निजात मिल गई है। प्रदेश सरकार ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विद्युत नियंत्रण उपकेंद्र तैयार किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। विद्युत बोर्ड ने क्षेत्र के धनुधार में 22 केवी विद्युत नियंत्रण उपकेंद्र स्थापित किया है। इससे क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी बिजली की समस्या से निजात मिल गई है।
विज्ञापन

गौर हो कि मंगलवार को जिला कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र के निरमंड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न विभागों के शिलान्यास और उद्घाटन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत नियंत्रण उपकेंद्र धनुधार का लोकार्पण किया।
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के संयुक्त निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया है कि निरमंड, अरसू, उरटू, बागीपुल और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए विद्युत बोर्ड ने 22 केवी विद्युत नियंत्रण उपकेंद्र धनुधार स्थापित किया हैैै। इस विद्युत नियंत्रण उपकेंद्र के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के बनने से जिला कुल्लू की तहसील निरमंड की 14 पंचायतों के 9 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक किशोरी लाल, राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंधक निदेशक ईं. आरके शर्मा, निदेशक परिचालन और तकनीकी ईं. पंकज डढवाल, संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें