फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में किसान सभा ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
किन्नौर जिले के कड़छम में किसान आंदोलन की समर्थन में रैली निकालते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्त? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में किसान सभा, सीटू और कड़छम वांगतू वर्कर्स यूनियन के जनप्रतिनिधियों ने एनएच-5 पर कक्षस्थल के पास केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम किया। किसान सभा के जिला संयोजक कृष्ण प्रकाश नेगी, सीटू के जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला महासचिव मदन नेगी और कड़छम वांगतू वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के हित में कानून पास करना चाहिए।
विज्ञापन

देश का किसान दिन-रात मेहनत कर बंजर भूमि को खोदकर खेतों में नगदी फसल उगाकर भरण-पोषण करने में अहम भूमिका निभाता है लेकिन मोदी सरकार किसान को बरबाद करने में लगी है। इस मौके पर नरेश नेगी, यशवंत नेगी, राजभगत नेगी, विनोद नेगी, धर्मसागर नेगी, राहुल नेगी, चंद्रकांत नेगी, राजेश नेगी, विजयपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें