राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान किन्नौर फाक डांस में नृत्य करते विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ/सांगला। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी रात्रि संध्या में हिमाचली लोक कलाकारों कुलदीप शर्मा, नरेंद्र ठाकुर और किशन वर्मा सहित कई अन्यों का जादू खूब चला। इन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर पंडाल में बैठे दर्शकों का देर रात तक खूब नचाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त किन्नौर एवं मेला कमेटी अध्यक्ष गोपाल चंद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं जेएसडब्ल्यू के प्रमुख प्रवीण पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त एवं सचिव राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव आयोजन समिति हर्ष अमनिंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
हिमाचली नाइट में किशन वर्मा ‘रंग बरसे किन्नौरी दाईए रंग बरसे, आमा झूले, तों पीछे हुआ बदनामा, ओछी बीने सराजनी, टेंशन नहीं लेने का पर दर्शकों को खूब नचाया। इसके बाद गायक नरेंद्र ठाकुर ने ‘बुदवा मामा, पौषा मागा री रात्रि, बोतला फूटी हाय रे, ओ रीनू तेरी चिट्ठी पात्रा आई न सहित कई गाने गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं कुलदीप शर्मा ने ‘रोहडू जाना मेरी आमिए, घूंट-घूंट मारे चाय रा, लागा डोलरा डमाका, शिल्पा शिमला वाली ए, तेरे जैसा यार कहां सहित कई अन्य गाने पेशकर धमाल मचाया। उन्होंने पंडाल में बैठे मुख्यातिथि सहित सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं एसी भारद्वाज, राकेश शर्मा, नरेश भारद्वाज, शांति हेटा और डिंपल ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस मौके पर एडीएम पूह अश्वनी कुमार, एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार, डीएसपी भावानगर अमर सिंह, डीआई किन्नौर अमर सिंह, तहसीलदार कल्पा संजीव, प्रधान उरनी गीता नेगी, प्रधान मीरू किरण नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव के समापन प विजेताओं को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिं- फोटो : RAMPUR-HP