फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारा लेखन में छेरिंग भुटी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला कार्यक्रम विभाग किन्नौर के सौजन्य से आईटीआई में वो-दिन योजना के तहत संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आईटीआई के प्राध्यापक विवेक नेगी ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरुकता शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिले की लड़कियों को मासिक धर्म से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना है। महिला कल्याण अधिकारी उर्वशी नेगी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने इससे संबंधित समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करने और मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य देखभाल सहित स्वच्छता अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवारों में बेटियों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से बेटी है अनमोल योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन


योजना के तहत बेटी के जन्म पर सरकार द्वारा बैंक या डाकघर में बेटी के नाम 21,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट राशि जमा की जाती है और 18 वर्ष की आयु के उपरांत उसे ब्याज सहित यह राशि प्रदान की जाती है, जिससे वह उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। डॉ. विद्यासागर ने छात्र और छात्राओं को एनीमिया के बारे में जानकारी प्रदान की।

अधिवक्ता दीपक नेगी ने पॉक्सो अधिनियम, एंटी रैगिंग एक्ट और बाल-विवाह अधिनियम के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर नारा-लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छेरिंग भुटी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्नेहा नेगी ने द्वितीय और रोजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अंजू नेगी और सुशील नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें