फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कड़छम झील में पर्यटक ले सकेंगे जेट स्कूटर, स्पीड बोट और पैडल बोट का आनंद

विज्ञापन
कड़छम डेम और झील। फाइल फोटो
विज्ञापन
. किन्नौर प्रशासन ने झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शुरू करने की बनाई योजना
विज्ञापन

. प्रशासन की ओर से जल्द जारी किया जाएगा टेंडर, पर्यटन विभाग से मिल चुकी है अनुमति


प्रकाश ठाकुर
रामपुर बुशहर। हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर स्थित कड़छम झील में पर्यटक जल्द ही जेट स्कूटर, सोफा राइड, पावर बोट, स्पीड बोट, मोटरबोट और पैडल बोट जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। किन्नौर प्रशासन ने झील में वाटर स्पोटर्स गतिविधियों को शुरू करने की योजना बनाई है। वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शुरू करने के लिए कड़छम झील पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया है। समिति के ओर से जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने दिसंबर 2024 में कड़छम झील में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां करवाने की अनुमति दी थी। झील में ये गतिविधियां रल्ली ब्रिज से बसपा-II एचईपी के आउटफॉल तक और सांगला ब्रिज से कड़छम बांध के मुख्यद्वार से 200 मीटर की दूरी पर तक हाेंगी। किन्नौर प्रशासन ने जनवरी में भी गतिविधियों को शुरू करने के लिए टेंडर लगाया था, लेकिन इच्छुक वेंडर की ओर से प्रशासन को सुझाव दिए गए हैं। इन सुझावों के अनुसार प्रशासन अब फिर से जल्द संशोधित टेंडर जारी करेगा। सफल बोलीदाता कंपनी को बचाव सेवाओं जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
कड़छम-वांगतू बांध पर बनी है कृत्रिम झील
कड़छम झील प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध सांगला घाटी के प्रवेशद्वार पर है। यह कृत्रिम झील कड़छम-वांगतू बांध पर बनी है। हर साल हजारों पर्यटक जनजातीय जिले किन्नौर में प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने आते हैं और यहां पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद लेते हैं। पर्यटकों को और ज्यादा संख्या में आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य कड़छम झील में यह साहसिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़छम झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। इच्छुक वेंडर की ओर से कुछ सुझाव दिए गए हैं। इन सुझावों के अनुसार जल्द ही संशोधित टेंडर जारी किया जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाटर स्वोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त, किन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें