फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केदी स्कूल की आईसीटी लैब तीन साल से बंद, एसएमसी ने जल्द संचालन की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन शिक्षण सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंजी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केदी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब को पुनः संचालित करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग से विद्यालय की आईसीटी लैब को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की। समिति का कहना है कि विद्यालय की यह लैब पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है, जिसके कारण विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा ऑनलाइन शिक्षण सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि लैब को पुनः कार्यशील बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता, उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति का कहना है कि वर्तमान समय में कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में लंबे समय से आईसीटी लैब बंद रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित सदस्य गोपाल लठटा, सरला शर्मा, सफिया, नेक मुहम्मद और संतोष उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने शिक्षा विभाग से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें