अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग के विद्यार्थियों ने अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता में ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब हासिल किया। गड़ा कुफरी में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
कथोग की छात्राओं ने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं ने बैडमिंटन, वॉलीबाल और शतरंज में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र वर्ग ने बैडमिंटन में प्रथम और वॉलीबाल में द्वितीय स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ प्रदर्शन किया।
हिमानी, हर्षिता, प्रतिज्ञा, भावना, कसक, किंजल और अमृता ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। छात्र वर्ग में दैविक, नैतिक, रिहान, सक्षम, वंशज, तेजस्व, लवली, मोहित, प्रवजल और हर्षित सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।