फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कशिश को मिस और रोहन को मिस्टर फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर महाविद्यालय में नवागंतुक छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फ्रेशर स्पर्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन


मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर के खिताब के लिए आयोजित स्पर्धा में प्रथम वर्ष के कुल 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें दस लड़के और 21 लड़कियां शामिल हुईं। तीन चरणों में आयोजित स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा के निर्णायक मंडल में डाॅ. लोकराज शर्मा, डाॅ. रोहित मोक्टा, डाॅ. योगिता बंदटा, डाॅ. पूनम चौहान, प्रो. संदीप ठाकुर शामिल रहे। तीन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर कशिश को मिस फ्रेशर और रोहन को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। निखिलेश और मृणाल को फर्स्ट रनरअप। सुशांत व अंजली को द्धितीय रनरअप चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और विनम्रता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें