फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कार्तिक मिस्टर, आदिति बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
सावड़ा कालेज में मिस्टर व मिस फ्रेशर को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
सावड़ा काॅलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सावड़ा काॅलेज में नवागंतुक छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. सुमित्रा चौहान ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. पूनम मेहता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। डॉ. मोनिका रैना, प्रो. गोवर्धन चौहान और डॉ. संदीप ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में 25 छात्राओं और 12 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मृणल, रोहन, कनिका और सूरज ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की शानदार रैंप वॉक से हुआ। उन्होंने आत्म-परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात टैलेंट राउंड और ट्रेडिशनल वियर राउंड आयोजित किए गए। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्तिक को मिस्टर और अदिति को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। फर्स्ट रनर-अप हर्षिता तथा रमन बने। मिस पर्सनेलिटी रालवी बाल्टू और मिस्टर पर्सनेलिटी हर्ष बने। ग्लैम दीवा का खिताब दिव्यांशी तथा स्टाइल आइकॉन के खिताब से कशिश नेपटा को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें